Showing posts with label . Show all posts
Showing posts with label . Show all posts

Wednesday, October 1, 2008

बन्धु राजेश्वर राव खरे


नाम - बन्धु राजेश्वर राव खरे

पिता का नाम - स्व. श्री लक्ष्मण राव खरे

माता - श्रीमती मालती खरे ।

जन्म स्थान - ग्राम बेलपारा (खम्हारमुड़ा)
थाना - तुमगांव, जिला - महासमुन्द (छ.ग.)

जन्म तिथि - ०७.०४.१९५९

शिक्षा - स्नातक

मोबाईल नं - ९९२६१६०३५४

साहित्यिक गतिविधियाँ -
(१) हिन्दी साहित्य:- काव्य सृजन सन् १९७६ से प्रारंभ । प्रथम कविता का प्रकाशन १९७७ में दैनिक युगधर्म में । विभिन्न समाचार पत्र - पत्रिकाओं में कविताओं व गद्य रचनाओं का प्रकाशन अद्यतन जारी है । भारतीय सांस्कृतिक निधि द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं - 'हर नदी है गंगा' , 'नदी के साथ -साथ' में रिपोर्ताज का प्रकाशन । अंतर्राष्ट्रीय लघु कथा संग्रह में लघु कथा प्रकाशित ।

(२) छत्तीसगढ़ साहित्य :- काव्य सृजन सन् १९७६ से । सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी कहानी 'कुभारज बेटा' दैनिक देशबंधु में सन् १९८० में प्रकाशित । सप्ताहिक बांगो टाईम्स, मासिक मयारू माटी,साप्ताहिक छत्तीगढ़ी सेवक एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्र पत्रिकाओं में व्यंग कहानियाँ तथा कविताओं का प्रकाशन । महासमुन्द से प्रकाशित टाईम्स ऑफ सिरपुर में स्तम्भकार के रूप में गुरतुर-चुरपुर स्तम्भ में सवा साल तक लेखन आकाशवाणी रायपुर से लोककथाओं का प्रसारण ।

सन् १९८२-८६ के बीच छत्तीसगढ़ी शब्द संग्रह तथा छत्तीसगढ़ी कहावतों मुहावरों का संग्रह । फिलहाल डॉ. चितरंजनकर जी के पास सुरक्षित ।

'खंतिहा बर खरी अऊ बइठांगुर बर बरी' नामक काव्य संग्रह पहचान प्रकाशन में प्रकाशनाधीन । दैनिक देशबंधु के मड़ई तथा दैनिक हरिभूमि के चौपाल में छत्तीसगढ़ी रचनाओं का प्रकाशन ।

रूचि:- समाज व साहित्य पढ़ना तथा लिखना मेरी दिनचर्या में शामिल है ।

पता:- लक्ष्मण कुंज , अयोध्या नगर, महासमुन्द (छ.ग.) ४९३४४५

बुधराम यादव



बुधराम यादव .

पिता का नाम - श्री भोंदू राम यादव

पत्नी - श्रीमती कमला देवी यादव

जन्मतिथि - 3 मई 1946

पता - ग्राम खैरवार (खुर्द) तहसील-लोरमी, जिला-बिलासपुर, छत्तीसगढ़.

शैक्षणिक योग्यता - सिविल इंजीनियरिंग में पत्रोपाधि अभियंता

साहित्यिक अभिरुचि - गीत एवम कविता लेखन छत्‍तीसगढी एवम हिंदी में, सतसाहित्य अध्ययन चिंतन और गायन

कृतियाँ - काव्य संग्रह " अंचरा के मया " छत्‍तीसगढी गीत एवम कविता संग्रह प्रकाशित

प्रकाशन एवम प्रसारण - वर्ष 1966-67 से प्रयास प्रकाशन बिलासपुर से प्रकाशित काव्य संग्रह 'खौलता खून', मैं भारत हूँ, नए गीत थिरकते बोल, सुघ्घर गीत एवम भोजली आदि में रचनाएँ प्रकाशित हुई . इनके अतिरिक्त अन्य आंचलिक पत्र पत्रिकाओ एवम काव्य संग्रहों में भी रचनाओं का प्रकाशन होता रहा है. आकाशवाणी तथा गोष्ठी एवम कवि सम्मेलनों के माध्यम से भी निरंतर साहित्य साधना करते रहें हैं.

सम्प्रति - अभियंता के पद पर विभिन्न स्थानों में शासकीय सेवा करते हुए साहित्य साधना में सक्रिय रहे, वर्तमान में पद से सेवानिवृत होकर बिलासपुर में सक्रिय.

वर्तमान पता - एम.आई.जी. /8 चंदेला नगर रिंग रोड क्र. बिलासपुर, छत्तीसगढ़