Showing posts with label संपादक. Show all posts
Showing posts with label संपादक. Show all posts

Friday, October 3, 2008

संजीव तिवारी

नाम - संजीव तिवारी
पिता - स्‍व.श्री आर.एस.तिवारी
माता - स्‍व.श्रीमति शैल तिवारी
शिक्षा - एम.काम., एलएल.बी.
संप्रति - वर्तमान में हिमालया ग्रुप, भिलाई में विधि सलाहकारी सेवा कार्य.
लेखन प्रकाशन - विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में 1993 से कविता, लेख, कहानी व कला-संस्‍कृति पर आधारित आलेख प्रकाशित.
ब्‍लाग लेखन - छत्‍तीसगढ पर केन्द्रित हिन्‍दी ब्‍लाग 'आरंभ' (www.aarambha.blogspot.com) का संचालन. छत्‍तीसगढ़ के कला-साहित्‍य व संस्‍कृति को नेट प्‍लेटफार्म देकर सर्वसुलभ बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत इस क्रम में श्री अशोक सिघई की कृति 'सुन रही हो ना', श्री अश्विनी केशरवानी की कृति 'शिवरीनारायण', श्री परदेशीराम वर्मा की पत्रिका 'अगासदिया', दुर्ग अधिवक्‍ता संघ की मासिक बुलेटिन 'अभिभाषक वाणी' सहित सैकड़ों दस्‍तावेजों की नेट संस्‍करण प्रस्‍तुति।
सम्‍मान/पुरस्‍कार - राष्‍ट्रभाषा अलंकरण, छत्‍तीसगढ़ राष्‍ट्र भाषा प्रचार समिति. वर्ष के सर्वश्रेष्‍ठ क्षेत्रीय लेखक, परिकल्‍पना, लखनउ.

Wednesday, October 1, 2008

बुधराम यादव



बुधराम यादव .

पिता का नाम - श्री भोंदू राम यादव

पत्नी - श्रीमती कमला देवी यादव

जन्मतिथि - 3 मई 1946

पता - ग्राम खैरवार (खुर्द) तहसील-लोरमी, जिला-बिलासपुर, छत्तीसगढ़.

शैक्षणिक योग्यता - सिविल इंजीनियरिंग में पत्रोपाधि अभियंता

साहित्यिक अभिरुचि - गीत एवम कविता लेखन छत्‍तीसगढी एवम हिंदी में, सतसाहित्य अध्ययन चिंतन और गायन

कृतियाँ - काव्य संग्रह " अंचरा के मया " छत्‍तीसगढी गीत एवम कविता संग्रह प्रकाशित

प्रकाशन एवम प्रसारण - वर्ष 1966-67 से प्रयास प्रकाशन बिलासपुर से प्रकाशित काव्य संग्रह 'खौलता खून', मैं भारत हूँ, नए गीत थिरकते बोल, सुघ्घर गीत एवम भोजली आदि में रचनाएँ प्रकाशित हुई . इनके अतिरिक्त अन्य आंचलिक पत्र पत्रिकाओ एवम काव्य संग्रहों में भी रचनाओं का प्रकाशन होता रहा है. आकाशवाणी तथा गोष्ठी एवम कवि सम्मेलनों के माध्यम से भी निरंतर साहित्य साधना करते रहें हैं.

सम्प्रति - अभियंता के पद पर विभिन्न स्थानों में शासकीय सेवा करते हुए साहित्य साधना में सक्रिय रहे, वर्तमान में पद से सेवानिवृत होकर बिलासपुर में सक्रिय.

वर्तमान पता - एम.आई.जी. ए/8 चंदेला नगर रिंग रोड क्र. २ बिलासपुर, छत्तीसगढ़